मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला मंचन में वनवास के दौरान का भावुक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। वन में रहते हुए माता सीता को अयोध्या में घट रही घटनाओं और आने वाले संकट से जुड़े अपशकुन का स्वप्न दिखाई देता है। उन्होंने यह स्वप्न भगवान श्रीराम को बताया। कलाकारों ने संवाद और भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।