फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भव्य दरबार सजाकर दुर्गा पूजा का शुभारंभ

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे की बी ब्लॉक कॉलोनी में ग्रीन क्लब कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंदिर में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया। आकर्षक सजावट और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूजा के शुभारंभ के साथ ही माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। कमेटी की ओर से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें