फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रहे श्री रामलीला मंचन में शनिवार को रावण द्वारा छलपूर्वक माता सीता के हरण का मार्मिक मंचन किया गया। रावण साधु का वेश धारण कर माता सीता की कुटिया में पहुंचा और धोखे से उनका हरण कर लिया। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंग को जीवंत कर दिया। सीता हरण के बाद श्रीराम और लक्ष्मण के व्याकुल होकर माता सीता की खोज में निकलने के प्रसंग ने भी दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें