उल्देपुर क्षेत्र में विकसित हो रही कॉलोनियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कॉलोनी मालिकों के साथ मकान और भूखंड खरीद चुके लोग भी उल्देपुर पहुंचे और ‘मेरठ बचाओ आंदोलन’ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित धरने में आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।