मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रही श्री रामलीला में भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं को दर्शाने वाले विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। इनके माध्यम से कलाकार लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। वहीं, दर्शकों के मनोरंजन के लिए भी कलाकार विभिन्न प्रस्तुतियां दे रहे हैं। रामलीला देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।