मऊ शहर के सुंदरीकरण की दिशा में नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ मऊ सुंदर मऊ की थीम पर सराहनीय और अनूठी पहल की है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्ग 'सईदी रोड' का कायाकल्प किया जा रहा है, जहां दीवारों के रंग-रोगन के साथ-साथ उन पर उकेरी जा रही मनमोहक कलाकृतियां हर आने-जाने वाले का मन मोह रही हैं। यह पहल न केवल शहर की सूरत बदल रही है, बल्कि मऊ की सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान को भी एक नया आयाम दे रही है।