फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी 2026 की पहली पारी की परीक्षा संपन्न, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मऊ जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की (पीईटी)-2026 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में रविवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें पहली पारी की परीक्षा दोपहर 12 बजे संपन्न हुई। जिले में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा होनी है। प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन की छह पालियों में 37440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन और एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। वहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पूर्व प्रवेश मिला। वहीं बायोमीट्रिक सत्यापन और स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा देने की अनुमति परीक्षार्थियों को मिली। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था संभालने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए । परीक्षा के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें