फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घूंघट संभाला, चप्पल उठाई और पुलिस पर कर दिया वार! छाता शुगर मिल धरने में महिलाओं का रौद्र रूप

मथुरा की छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग के लिए चल रहा धरना मंगलवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों के हाथों से जनप्रतिनिधियों का पुतला छीनते ही मौके पर मौजूद महिलाएं भी आक्रोशित हो गईं। महिलाओं ने एक हाथ से घूंघट संभालते हुए पुलिसकर्मियों पर चप्पलें चला दीं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने हाथ आगे कर चप्पल से बचाव किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने दुर्गानवमी और दशहरे का हवाला देते हुए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। छाता शुगर मिल करीब 18 साल पहले बंद हो गई थी। इसे दोबारा चालू कराने के लिए पूर्व सैनिकों और किसानों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने मांग उठाई। किसानों की मांग पर मिल को शुरू कराने की घोषणाएं भी हुईं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण मिल चालू नहीं हो सकी। इस बार मिल को शुरू कराने की मांग ने जोर पकड़ा और लोगों ने मिल के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें