फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृंदावन में होगी श्रीराधारानी के जन्मोत्सव की धूम, निज महल में होगा जन्माभिषेक

वृंदावन के श्री राधावल्लभ मंदिर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों, आश्रमों में श्रीराधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर श्री राधावल्लभ मंदिर में तैयारियों शुरू हो गई हैं। कान्हा (लालजी) की छटी महोत्सव से मंदिर में समाज गायन में श्रीराधा जन्मोत्सव की बधाई प्रारंभ हो गई हैं। वर्ष में एक दिन 18 को लगभग सवा 9 बजे शयन आरती के बाद आधे घंटे ठाकुरजी भक्तों को विशेष दर्शन देंगे। इस बीच ढाढ़ा-ढाढ़िन नृत्य के साथ प्रियाजी के वंशावली का गायन किया जाएगा।श्रीराधावल्लभ मंदिर में श्रीराधारानी (प्रियाजी) के जन्मोत्सव के पदों का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी के साथ ही गोस्वामी जनों द्वारा नवीन पोशाक, श्रृंगार और प्रियाजू का जन्माभिषेक की तैयारी शुरु की जा रही हैं। मंदिर को पीले रंग के पकड़े और सुगंधित पुष्पों से सजाया जाने लगा है। मंदिर के तिलकायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि 19 की सुबह पांच बजे से दाई और बधाई गायन किया जाएगा। इसके बाद समाज में जन्म का पद आने पर मंगला आरती की जाएगी। आरती के बाद दर्शन बंद होने पर निज महल में प्रियाजू श्रीराधारानी का महाभिषेक एवं श्रृंगार होगा। लगभग साढे नौ बजे निज महल से बाहर जगमोहन में ठाकुर राधावल्लभ लाल भक्तों को दर्शन देंगे और श्रृंगार आरती की जाएगी। इस बीच सुबह दस से साढे बारह बजे तक ब्रजवासियों का दधिकांदा होगा। श्रीराधारानी के जन्म की खुशी में भक्तों एवं गोस्वामियों द्वारा बधाई लुटाई जाएगी। इसके बाद लगभग दोपहर एक से राजभोग आरती तक गोस्वामी स्वरूपों का दधिकांदा होगा। इसमें 1500 किलो दूध, दही, केसर को घोलकर एक दूसरे पर डालेंगे और श्रीराधारानी ने जन्म लियो है के बोल के साथ ही पदों का भी गायन करेंगे। शाम को शयन आरती तक गर्भगृ़ह से बाहर जगमोहन में ठाकुरजी विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। पहले दो दिन ठाकुर राधावल्लभ मंदिर से प्रताप बाजार, लोई बाजार से होकर बडे रासमंडल तक जाएगी। उसके बाद अठखंभा स्थित बड़ी सरकार से 18 एवं 19 को चाव सवारी निकाली जाएगी। सवारी के बड़े रासमंडल पर पहुचंने पर बड़े रास मंडल के महंत लाडलीशरण महाराज द्वारा प्रियाप्रियतम का स्वागत कर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद आरती की जाएगी। इससे पहले बड़े रास मंडल में समाज गायन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें