फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तरौली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, युवक और प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई के वीडियो वायरल

मथुरा के थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पहले एक पक्ष के युवक को बेरहमी से पीटा गया, तो अगले ही दिन दूसरे पक्ष के प्रधान प्रतिनिधि के साथ भी मारपीट हुई। अब दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहली घटना 8 नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विजय सिंह के भाई पूरन सिंह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में विवाद के बाद भरतो, उमेश और हिमांशु समेत अन्य लोगों पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला करने का आरोप है। मारपीट में पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वायरल वीडियो में उनके चेहरे, मुंह और शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए केडी अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरी घटना 9 नवंबर को दोपहर करीब पौने तीन बजे की है। प्रधान प्रतिनिधि भरत सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि घर जाते समय रतन, विजय सिंह समेत छह लोगों ने उन्हें घेरकर नाली में डाल दिया और मारपीट की। इस घटना के वीडियो में प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं के वीडियो वायरल होने से गांव में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पुलिस जांच में दोनों पक्षों के आरोपों और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें