फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे यात्री

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षा गृह की जर्जर छत बुधवार को यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन गई। अचानक छत का मोटा प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय प्रतीक्षा गृह में बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और बेंचों पर बैठे थे। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने से कुछ ही पल पहले वहां बैठे यात्री बच गए। वरना कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। प्लास्टर गिरते ही तेज आवाज के साथ अफरातफरी मच गई। बेंच पर बैठे यात्री और आसपास के लोग घबराकर भाग खड़े हुए। नीचे गिरे प्लास्टर के मोटे टुकड़े स्टेशन भवन की जर्जर हालत की तस्वीर बयां कर रहे थे। यात्रियों ने कहा कि छत की हालत पहले से खराब है, लेकिन मरम्मत नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें