फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश में भीगा धान, खरीद से कतरा रहे व्यापारी

मथुरा में बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने नवीन कृषि एवं फल-सब्जी मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंडी में बिक्री के लिए लाया गया धान बारिश में भीग गया। इससे उसमें नमी बढ़ गई। भीगी फसल देखकर व्यापारी खरीद से कतरा रहे हैं। कई व्यापारी अधिक भीगा धान खरीदने से साफ इनकार कर रहे हैं। बारिश से पहले मंडी में धान 3500 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था। अब इसके दाम घटकर 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2441 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2025 में कुल 6 लाख 20 हजार क्विंटल धान आया था। इस बार अब तक 7 लाख 13 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मथुरा के अलावा अलीगढ़, एटा और मैनपुरी के किसान भी यहां धान बेचने पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद किसानों के सामने उपज को सुरक्षित रखने और उचित दाम पर बेचने की चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें