फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यापारियों की शिकायत पर निगम की कार्रवाई, नाले के ऊपर से हटाए अस्थायी कब्जे

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 06:02 PM IST

मथुरा में अवैध कब्जों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने सोमवार को कार्रवाई की। कृष्णानगर बिजलीघर के पास नाले के ऊपर अस्थायी रूप से रह रहे लोगों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई। कार्रवाई अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के निर्देश पर की गई। स्थानीय व्यापारियों ने नगर निगम में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि नाले के आसपास कुछ लोग अस्थायी रूप से रह रहे हैं। उनके द्वारा आए दिन वहां गंदगी फैलाने के साथ ही शराब पीने और खुले में मीट-मांस खाने से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा था। व्यापारियों के मुताबिक, गंदगी दुकानों के सामने तक फैल जाती थी, जिससे दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए निगम अधिकारियों ने टीम को मौके पर भेजा। सोमवार को पहुंची नगर निगम की टीम ने नाले के ऊपर किए गए अस्थायी कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू की और आसपास के क्षेत्र की सफाई भी कराई। निगम की कार्रवाई के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने नाले के ऊपर दोबारा अतिक्रमण न होने देने और क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें