फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी कानून वापस लेने की मांग, जिलाधिकारी को साैंपा ज्ञापन

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 06:02 PM IST

मथुरा में श्री राजपूत करणी सेना एवं सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य तीन प्रमुख मांगें उठाई गईं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वर्तमान छात्र व शिक्षा विरोधी नियमों को तुरंत वापस लिया जाए या जनहितैषी संशोधन किए जाएं। श्रीकृष्ण की लीला स्थली ब्रज क्षेत्र एवं सभी पवित्र धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए मांस, मदिरा व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और उपभोग पर तुरंत रोक लगे। सनातन संस्कृति व अर्थव्यवस्था की रीढ़ गौ माता को अविलंब राष्ट्रमाता घोषित कर उनके संरक्षण हेतु कड़े कानून बनाए जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से इन संवेदनशील मांगों को जल्द राष्ट्रपति तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें