फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीईटी की पहली पाली की परीक्षा में भूगोल और डीआई में उलझे अभ्यर्थी, हिंदी-गणित के सवाल रहे आसान

मथुरा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी-2026 की पहली पाली की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र से बाहर आए कानपुर के अभ्यर्थी मनीष सिंह तोमर ने बताया कि पेपर का स्तर कुल मिलाकर आसान से मध्यम था। उन्होंने बताया कि डीआई का भाग सरल से माध्यम रहा, जबकि भूगोल के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को जरूर उलझाया। अभ्यर्थी अभिषेक ने बताया कि हिंदी, गणित और विज्ञान के सवाल काफी अच्छे और सरल थे, जो पढ़े हुए पाठ्यक्रम से आए थे। परीक्षा में इतिहास, रीजनिंग (सीटिंग अरेंजमेंट), अंग्रेजी और करेंट अफेयर्स से जुड़े संतुलित सवाल पूछे गए। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें