फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिता में छाया मेजबान श्रीजी बाबा स्कूल

Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 10:30 PM IST

मथुरा में विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वावधान में गोवर्धन मार्ग स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 38वीं चार दिवसीय क्षेत्रीय हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। स्पर्धा में ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान श्रीजी बाबा स्कूल ने हॉकी (बालक अंडर-14, 19) और बालिका फुटबॉल के तीनों वर्गों (अंडर-14, 17, 19) में प्रथम स्थान हासिल कर परचम लहराया। वहीं, हॉकी बालिका वर्ग (अंडर-14, 19) में रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल विजेता रहा। फुटबॉल बालक वर्ग में नैनीताल (अंडर-14), केशव धाम (अंडर-17) और श्रीजी बाबा (अंडर-19) ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि डॉ. रोशन लाल ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें