मैनपुरी के करहल के ग्राम पंचायत अंडनी के गांव नगला खुशाल के दर्जनों ग्रामीणों और महिलाओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लेखपाल पर धमकाने और उनकी जमीन विपक्षीगणों को देने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। साथ ही उनकी जमीन को विपक्षीगणों को देने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष अपनी शिकायत रखी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस मौके पर रामप्रकाश, अरविंद, देवकी नंदन, हृदयराम, रणवीर, सनोज, उमाकांत, प्रशांत, गोलू, रासु, जितेंद्र, उपदेश, राम प्रीति, सुलेखा, मायादेवी, संतोषी देवी, पूती देवी, रश्मी, अंजू देवी, सीता देवी, पूनम देवी, बीनू देवी आदि महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।