फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोले जैसी आवाज आई... आंख खुली तो सामने थीं अपनों की लाशें, पलवल हादसे की आंखों देखी कहानी

मैनपुरी। पलवल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने मुरगिया गांव के कई परिवारों को जिंदगी भर का ऐसा दर्द दे दिया, जिसे शायद ही वे कभी भूल पाएं। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। किसी ने अपना जीवनसाथी खो दिया तो किसी के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। हादसे से बचे लोगों की जुबानी उस भयावह पल की तस्वीर सामने आ रही है। मुरगिया निवासी मृतका रेशमा देवी के पति विनोद यादव ने बताया कि वह पिकअप में जाग रहे थे। अचानक इतना जोरदार हादसा हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया। सिर से खून बहने लगा तो किसी तरह पिकअप से बाहर निकले। बाहर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास लोग घायल पड़े थे और कई शव सड़क पर पड़े थे। जब उन्होंने अपनी पत्नी रेशमा को देखा तो वह दुनिया छोड़ चुकी थीं। कुछ पल पहले जो पत्नी उनके साथ सफर कर रही थी, हादसे ने उसे हमेशा के लिए उनसे छीन लिया। इसी गांव की मृतका कमला देवी के पति रामसेवक ने बताया कि उन्हें अचानक ऐसा लगा, जैसे कोई गोला चल गया हो। इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। अस्पताल पहुंचने पर जब एंबुलेंस से उतारा जा रहा था, तब उन्हें होश आया। होश आने के बाद उन्हें पता चला कि हादसे ने कई जिंदगियां छीन ली हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें