गोला गोकर्णनाथ। नगर के बजाज चीनी मिल परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गोवर्धन पूजा पर मंगलवार शाम अन्नकूट भोग का विशेष आयोजन किया गया। मंदिर को विद्युत लड़ियों से आकर्षक सजाया गया। मंगलवार की शाम 7:00 बजे से मंदिर के पुजारी आचार्य सुधीर विजलवान ने भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन आरती कराया। भगवान को विविध व्यंजनों से अन्नकूट भोग लगाया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस पूजन अनुष्ठान में चीनी मिल गन्ना प्रबंधक पीएस चतुर्वेदी, पीसी गुप्ता, संदीप कटियार, जितेश मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।