लखीमपुर खीरी में जेसीआई द्वारा आयोजित जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के तीसरे दिन एकल गायन प्रतियोगिता 'सुरीले स्टार्स' आयोजित हुई। चार समूहों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम दिन में इस प्रतियोगिता का आडीशन राउंड हुआ जिसमें 32 प्रतिभागी फाइनल मुकाबले के लिए चयनित हुए।
ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों का फाइनल मुकाबला देर रात तक चलता रहा। निर्णायक की भूमिका डॉ. रुचि रानी गुप्ता, जसबिंदर कौर एवं अनु्ष्का भारद्वाज द्वारा निभाई। इस कार्य में श्याम जी शेखर व गायित्री सिंह का योगदान भी लिया गया। सभी वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
ये प्रतिभावान बने विजेता
इस दौरान सुरीले स्टार्स एकल गायन प्रतियोगिता के जूनियर (विशेष) वर्ग में प्रियल श्रीवास्तव ने प्रथम, अनत वर्मा ने द्वितीय व उर्ती वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार अर्जित किया। जूनियर वर्ग में अल्तमस ख़ान विजेता, ईशान यादव उपविजेता बने। इस वर्ग के तृतीय स्थान पर अर्श अहमद रहे जबकि प्रोत्साहन पुरस्कार सम्यक गुप्ता व पार्थ सारथी शुक्ला को मिला।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में काव्या वाजपेयी ने खिताब जीता। अनमोल मौर्या व माधवी शुक्ला को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गये। प्रतियोगिता के सीनियर (विशेष वर्ग) में अपनी शानदार गायकी के दम पर नासिर अली को विजेता की ट्राफी से नवाजा गया।
गोला से आये शुभम् पाण्डेय ने कड़ी टक्कर देते हुए उपविजेता पर जीत हासिल की। रनवीर तीसरे स्थान पर रहे जबकि प्रोत्साहन पुरस्कार विनायक श्रीवास्तव व रुद्रांश तिवारी को मिला। इसके अतिरिक्त सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र दिये गये व सभी वर्गों के विजेताओं को शेखर बन्धु की ओर से सूट भेंट किये गये। देर रात तक दर्शक भी प्रतियोगिता से जुड़े रहे। कार्यक्रम के बीच-बीच दर्शकों को भी वाइपा फ्लोर क्लीनर व गेम्स कूपन देकर जोड़े रखा गया।
ये लोग रहे उपस्थिति
इस कार्यक्रम में सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सप्ताह प्रभारी राजेश पटेल व सौरभ वर्मा, समन्वयक कनिष्क बरनवाल, मीडिया व जनसम्पर्क प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, अमित मिश्रा, राममोहन गुप्ता, योगेश जोशी, अर्जित अग्रवाल, विकास टण्डन, तुषार गर्ग, अतिन गर्ग, रामजी पुरी, अनिल अग्रवाल, मनीष बरनवाल, सौरभ गुप्ता, लव पुरी, अंकित मित्तल, अर्चित महेंद्र, आलोक शुक्ला, शोभना गुप्ता, लेखनी सेठ, मीता गर्ग, कंवलजीत चावला, मंजू बरनवाल, पारुल पटेल, सोनी गुप्ता, पूजा पुरी, शिप्रा श्रीवास्तव, ज्योति जोशी, कविता अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।