आसमान में रोमांचकारी करतब देखने का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार को निराशा हाथ लगी। लगातार हो रही बारिश और कम दृश्यता के कारण भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का मोतिहारी में प्रस्तावित एयर शो स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शन के लिए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले नौ हॉक एमके-132 विमान मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं भर सके। सभी विमान और चालक दल फिलहाल कुशीनगर एयरपोर्ट पर ही डटे हैं।