फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहनों को फ्री बस सफर का तोहफा, अधिकारियों ने दी जानकारी

माताओं-बहनों को सरकार की मुफ्त यात्रा योजना की जानकारी देने के लिए परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की संयुक्त टीम ने रोडवेज बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने बसों में बैठी महिला यात्रियों और 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही बस से उतरने वाली सवारियों से टिकट बनाए जाने को लेकर भी जानकारी ली गई। एआरटीओ ने बताया कि सरकार की ओर से पात्र माताओं-बहनों को आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभियान के दौरान यात्रियों को सुविधा का लाभ लेने की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी भी दी गई। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें सरकारी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें