फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाली में पड़ा मिला 16 से 20 सप्ताह का भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

कासगंज। रेलवे रोड स्थित आजाद नगर की गली में बुधवार सुबह नाली में एक भ्रूण का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को नाली से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि आजाद नगर वाली गली के पास नाली में एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान नाली में करीब 16 से 20 सप्ताह का भ्रूण मिला। भ्रूण के कुछ अंग विकसित अवस्था में थे। पुलिस को आशंका है कि किसी महिला ने भ्रूण को नाली में फेंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें