श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के मुख्य दिन श्री धर्मनाथ जैन कांच का मंदिर, जैन भवन में आयोजित दीवान में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। नितनेम के पाठ के बाद हजूरी रागी गुरुद्वारा भाई बन्नौ साहिब के रागी भाई सुबेग सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने ‘बाणी गुरु गुरु है बाणी, विच अमृत सारे’ शबद का गायन किया।