फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: लखनऊ से आए गतिशक्ति के एक्सईएन ने किया निरीक्षण, लगाई फटकार

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्य का लखनऊ से गतिशक्ति रेल विभाग के एक्सईएन एससी श्रीवास्तव ने मंगलवार दोपहर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी एजेंसी कर्मचारियों को प्लेटफार्म फाउंडेशन कार्य में लेटलतीफी होने को लेकर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और जल्द-से-जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। बता दे कि गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत कायापलट कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने आज दोपहर एक्सईएन पहुंचे। प्लेटफार्म एक पर हो रहे शेल्टर फाउंडेशन के कार्य में लापरवाही और लेटलतीफी होते देख इसको लेकर उन्होंने कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों से नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और बोले की कार्य जल्द-से-जल्द पूरा करे। जिसके बाद निकट बन रही दो मंजिला बिल्डिंग को देखा जिसमें फाउंडेशन कार्य पूरा कर जल्दी से शटरिंग डालने की निर्देश दिए। एक्सईएन ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि एक साल के अंदर हर हाल में योजना का कार्य पूरा करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें