सिकंदरा थाना क्षेत्र में उछेता गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी एक अनियंत्रित बस अचानक खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों को केवल मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है।