फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर राजीव शुक्ला बोले- फैसले का अधिकार हाईकमान को

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कानपुर में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर बीच में जो लोग अपनी-अपनी बातें कर रहे हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को ही लेना है। राजीव शुक्ला ने कहा कि गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के स्तर पर बातचीत होती है और जो भी निर्णय होगा, वह कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता के व्यक्तिगत बयान से गठबंधन की दिशा तय नहीं होती। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जो भी निर्णय होगा, वह आपसी बातचीत और हाईकमान के स्तर पर तय किया जाएगा। फिलहाल इस मुद्दे पर अलग-अलग नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व अपने स्तर पर विचार करेगा। राजीव शुक्ला के बयान के बाद एक बार फिर सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, गठबंधन के भविष्य और सीटों के बंटवारे जैसे मुद्दों पर अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के स्तर से ही होने की बात कही गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें