फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो साल से खतरनाक हालत में झुका बिजली का खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

पनकी के ई ब्लॉक में शुक्ला गेस्ट हाउस के सामने सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा पिछले दो वर्षों से खतरनाक स्थिति में एक तरफ झुका हुआ है। खंभा टूटने की कगार पर होने के बावजूद अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। इससे आसपास के लोगों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी रमाकांत मिश्रा ने बताया कि बिजली का खंभा काफी समय से क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ झुका हुआ है। इसकी जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें