कानपुर के बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल दस बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही उत्साहपूर्वक पहुंच रहे हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 150 पुलिस कर्मियों के साथ एक प्लाटून पीएसी बल को तैनात किया गया है।