जाजमऊ थानाक्षेत्र के ताड़बगिया में बारिश से एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से पान की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गयी। साथ ही मौके से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी चुटहिल हो गया। गुरुवार सुबह ताड़बगिया में बारिश से अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार शुभम घायल हो गया। वहीं, सूरजमुखी और लाला की पान की दुकान भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे दोनों को नुकसान हुआ है। वहीं, घटना के बाद पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।