कानपुर शहर में एक राजनीतिक कार्यक्रम में वीआईपी के आगमन और त्योहार के सीजन के बीच यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी जाम लग गया, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आसपास के जिलों से राजनीतिक कार्यक्रम में लाई गई बसों और जगह-जगह किए गए रूट डायवर्जन के कारण जीटी रोड, कालपी रोड, कोकाकोला चौराहा, जरीब चौकी, अफीम कोठी, गुमटी और विजयनगर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों का समय लगा।