फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: यूपीआई शुल्क के विरोध में 10 अक्तूबर को पैदल मार्च निकालेंगे व्यापारी

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की बैठक बुधवार को कलक्टरगंज स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में हुई। बैठक में 15 अक्तूबर से यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। व्यापारियों ने 10 अक्तूबर को पैदल मार्च निकालकर विरोध जताने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर देशभर में होने वाले आंदोलन की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि कानपुर के व्यापारी नानाराव पार्क स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र होंगे। यहां प्रार्थना के बाद मंडलायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने संगठन के संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा की प्रतिमा जल्द ही विजया बैंक चौराहा कलक्टरगंज पर स्थापित कराने की घोषणा की। मौके पर रामेश्वर गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मोहम्मद कामिल, एहसान हजारी, हरेराम ठाकुर, प्रदीप द्विवेदी, संजय त्रिवेदी, संतोष शर्मा, गुलशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें