चकेरी स्थित एक होटल में मंगलवार को पीडीए और समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। सम्मेलन में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए जीएसटी समेत विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न का मुद्दा उठाया।