कानपुर के बर्रा विश्व बैंक स्थित खेलो भारत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रस्सी कूद (रोप स्किपिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव सौरभ नैन, सचिन, महेंद्र सिंह, लेख चंद गुप्ता और संतोष गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।