मंधना-बिठूर रोड पर रिंग रोड पार्ट-दो के निर्माण के तहत बन रहे ओवरब्रिज के नीचे उड़ती धूल से राहगीर परेशान थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए निर्माणदायी संस्था ने धूल उड़ने वाले स्थानों पर टैंकर से पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। इससे राहगीरों को धूल से काफी राहत मिली है।