जाजमऊ थानाक्षेत्र में मदीना मस्जिद के पास तीन मंजिला अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर संचालित कथित फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर सोमवार देर शाम पुलिस, सर्विलांस और साइबर टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम को फ्लैट के अंदर 10 युवक-युवतियां मिले, जिनसे देर रात तक बंद कमरे में पूछताछ जारी रही।