पुराने बिठूर में देखरेख के अभाव में सामुदायिक शौचालय जर्जर हो गया है। रखरखाव न होने से शौचालय की हालत खराब होती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और नियमित देखरेख पर जोर दिया जाता है, लेकिन यहां जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते शौचालय बदहाल है। शौचालय परिसर में झाड़िया उग आई हैं।