फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चार व्यापारियों की कार घेरकर बाइक सवार युवकों ने की पिटाई

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-पनकी रोड पर सोमवार को मैनपुरी से आए चार व्यापारियों की कार घेरकर बाइक सवार युवकों ने सड़क पर जमकर मारपीट की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल और चेन लूट ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि चारों व्यापारी में से एक आदित्य वर्मा ने बताया कि कारोबार के सिलसिले में मैनपुरी से कानपुर आए थे। आवास विकास क्षेत्र में उनकी कार को बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। इसके बाद युवकों ने कार सवारों को बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में कई युवक व्यापारियों को घेरकर हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने के लिए व्यापारी लोगों के बीच भागते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें