कानपुर के मंधना चौराहे से ब्लू वर्ल्ड तिराहे तक चौड़ीकरण के बाद बनाई गई स्टेट हाईवे की लेन सीवर के पानी से पूरी तरह जलमग्न है। नाले की नियमित सफाई न होने के कारण सीवर का गंदा पानी सड़क की आधी लेन तक भर गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों के व्यापार और ग्राहकों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की मांग की है।