मंधना गंगा बैराज पर बनियापुरवा पुलिस चौकी से भोपालपुरवा गांव के सामने फुटपाथ धंसने से करीब सात फीट गहरा गड्ढा हो गया है। लेन के भी कुछ हिस्से के नीचे की मिट्टी बह गई है और नीचे सड़क खोखली हो गई है। साथ ही, इसी जगह हाईवे के लिए बनाई गई रिटेनिंग वॉल भी ढहकर गिर गई है। ऐसे में अगर कोई भारी वाहन फुटपाथ से होकर गुजरा, तो वाहन करीब सात फीट गहराई में गिरकर धंस जाएगा।