फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आवास विकास-एक पार्क में घास कटाई शुरू, लोगों को मिलेगी टहलने और समय बिताने की सुविधा

कल्याणपुर आवास विकास-एक स्थित पार्क में बड़ी-बड़ी घास उगने से लोगों का घूमना-फिरना मुश्किल हो गया था। पार्क बदहाल होने के कारण स्थानीय लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर हुआ और पार्क में घास कटाई का काम शुरू करा दिया गया है। घास कटने के बाद स्थानीय लोगों को पार्क में टहलने और समय बिताने की सुविधा मिल सकेगी। लोगों को उम्मीद है कि पार्क की नियमित सफाई और रखरखाव भी कराया जाएगा, ताकि उन्हें आगे परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें