फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर अग्निकांड: अशरफाबाद की जूता फैक्टरी में सुबह उठीं लपटें, लाखों का स्टॉक जलकर राख

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत अशरफाबाद में शनिवार सुबह एक जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सुल्तान कंपाउंड के सामने स्थित कामसेफ फैक्टरी से सुबह करीब 6:10 बजे उठी लपटों ने देखते ही देखते एक्सपोर्ट के लिए तैयार रखे जूतों के बड़े स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें