कानपुर के कैंट स्थित मैस्कर घाट पर गंगा के बढ़े जलस्तर के खतरे के साथ-साथ अब भारी अव्यवस्था और गंदगी का माहौल भी बन गया है। घाट परिसर स्थित मंदिर के भीतर और आसपास गंदगी व कचरे का अंबार लगा हुआ है। मंदिर की नियमित सफाई न होने के कारण श्रद्धालुओं को इसी बदबू और गंदगी के बीच से होकर पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष है।