मंधना-बिठूर रोड के चौड़ीकरण के तहत बनाई जा रही चौड़ी पुलिया के निर्माण स्थल पर धूल का अंबार लगा हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी और मलबे से उड़ रही धूल राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उठने लगते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद निर्माणदायी संस्था की ओर से नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल पर नियंत्रण के लिए निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव कराया जाना चाहिए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और प्रदूषण भी कम हो।