कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच हुए मामूली विवाद और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद एक पक्ष द्वारा चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस बीच, अस्पताल में उपचाराधीन 71 वर्षीय वृद्ध महिला की 17 सितंबर की सुबह इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है।