पनकी के सुंदर नगर में पांडव नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान नालों का पानी कॉलोनी में आकर भर गया है। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि घरों में लगे सबमर्सिबल पंप व मोटर से गंदा बदबूदार पानी आना शुरू हो गया। जिससे कि सुंदर नगर कॉलोनी के निवासियों को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।