रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। लोगों को संचारी रोगों से बचाव व रोकथाम की शपथ दिलाई गई। एक से 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि लोग अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें। डीएम ने कांशीराम अस्पताल का निरीक्षण कर पर्चा वितरण कक्ष, ओपीडी, मरीज प्रबंधन व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, जांच केंद्र एवं लैब का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी आदि मौजूद रहे।