फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मुरे कंपनी पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल

कानपुर में कैंट थानाक्षेत्र के मुरे कंपनी पुल पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में बैठे दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त को कार को हटवा दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि नरोना चौराहे से पंडित होटल की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर कैंटोनमेंट की सड़क पर नीचे आ गिरी। जिसमें रेलबाजार थानाक्षेत्र निवासी 25 वर्षीय अमित और 27 वर्षीय अविनाश थे। घटना में अमित को अधिक चोट आई है। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें