पुरवामीर गांव में जमीन धंसने से जान गंवाने वाली यशी (18) के घर रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और शासन की ओर से चार लाख रुपये का डमी चेक सौंपा। साथ ही, 10 हजार रुपये नकद और व्यक्तिगत रूप से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।