पंडित पवन तिवारी के अनुसार कानपुर में चंद्रोदय का समय लगभग 8: 15 बजे है। भद्रा 28 अक्टूबर से सायं 05:17 बजे से 29 की सुबह 04:45 तक है। शुक्र के अस्त होने के चलते महिलाओं में व्रत पूजन को लेकर शंका बनी हुई है। ऐसे में पंडित पवन का कहना है कि शुक्र का करवा चौथ के व्रत पूजन पर किसी भी तरह से कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता। ऐसे में बिना किसी शंका के महिलाएं विधि-विधान से करवा चौथ पूजन करें।